फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के नगला देवहंस के पास शनिवार की शाम कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार हेड कांस्टेबल विजय पाल (47) की मौत हो गई। वह पिनाहट थाने में तैनात थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डौकी थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल विजय पाल ग्राम ग्राम करील, थाना मुरसान, अलीगढ़ के रहने वाले थे। वह पिनाहट थाने में तैनात थे। शनिवार की शाम वह बाइक से आगरा जा रहे थे। रास्ते में नगला देवहंस के समीप कैंटर की उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में विजयपाल की मौके पर मौत हो गई।
हादसा होने के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक की जेब में मिले पहचानपत्र से शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने अधिकारियों के साथ परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।