कोच में सवार अन्य महिला यात्री सरजीना की मदद के लिए आ गईं। उन्होंने चलती ट्रेन में सरजीना का प्रसव कराया। सरजीना ने बेटे को जन्म दिया। रात तकरीबन सवा दो बजे ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां मौजूद रेलवे पुलिस ने रेल अधिकारियों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति: मथुरा में 11 साल की थानेदार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों ने किया सैल्यूट
इस पर रेलवे चिकित्सक मंसूर अहमद ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला चिकित्सालय अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एहितयात के तौर पर उन्हें भर्ती किया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।