ससुर से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान
- खेत के बंटवारे का था विवाद, गांव नगला सारंग में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव नगला सारंग में खेत के बंटवारे को लेकर महिला की ससुर से कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में घर आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सारंग निवासी राघवेंद्र चौहान की पत्नी पूनम (28) का शव रविवार की दोपहर घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। शव को फंदे से उतारा गया और एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि पूनम तीन दिन पहले अपने भाई के साथ मायके से गांव आई थी। घटना के समय घर पर उसका भाई भी मौजूद था। घरेलू बंटवारा पहले ही हो चुका है। सभी लोग अलग अलग रह रहे हैं। रविवार को ससुर ब्रजनंदन से बंटवारे को लेकर पूनम की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पूनम ने यह कदम उठाया। पूनम की मौत की खबर मिलने के कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।