फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मांगें पूरी न होने पर महिला किसान नेता ने ली समाधि, तहसीलदार के आश्वासन पर बाहर आईं

Tue, 02 Nov 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मांगें पूरी न होने से आहत महिला किसान नेता ने सोमवार को ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसान नेता ने धरनास्थल पर गड्ढा खोदकर भूसमाधि ले ली। 
विज्ञापन
गड्ढे में महिला सावित्री देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मलपुरा क्षेत्र के धनौली, सिरौली मार्ग पर नाला नहीं बनने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण 20 दिनों से धरना दे रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को धरनास्थल पर ही समाधि खोदवाकर महिला किसान नेता सावित्री चाहर समाधि पर बैठ गईं। सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पर सीओ और तहसीलदार ने 20 दिन में नाला निर्माण कराने का आश्वासन देकर उन्हें समाधि से निकलवाया। 

20 दिन से धरना दे रहे ग्रामीण

विज्ञापन

सावित्री चाहर ने बताया कि धनौली-सिरौली सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है, जबकि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है। लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। समस्या के निदान के लिए 20 दिन से ग्रामीण धरना दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने लगाए थे विधायक के लापता होने के पोस्टर

विधायक लापता होने के पोस्टर भी लगाए गए। सामूहिक मुंडन भी ग्रामीणों ने कराया। तब 10 दिन के नाला निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। इस पर सोमवार को उन्होंने समाधि लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाया
सूचना पर तहसीलदार रजनीश कुमार और सीओ महेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और समझाकर किसान नेता को समाधि से बाहर निकलवाया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार चक, महेश कुमार जाटव, श्याम सिंह चौहर, जितेंद्र सिंह चक, वीरेंद्र सिंह, शिव नारायण गोयल,  सचिन, प्रेम सिंह चौधरी, दीपक चाहर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
आगरा: बीएसएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
इलाज हुआ और महंगा: आगरा में ऑपरेशन का खर्च 10 से 15 फीसदी बढ़ा, दवाओं की कीमतों में इजाफा

मथुरा: त्योहार पर कान्हा की नगरी आ रहे हैं तो पढ़िए ये खबर, यातायात पुलिस ने व्यवस्था में किया बदलाव
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें