फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में खाद की किल्लत: डीएपी न मिलने पर महिला किसान खिड़की पर लटकीं, किसानों से हुई मारपीट

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जनपद में डीएपी का टोटा चल रहा है। इफ्को किसान सेवा केंद्र पर एक महिला किसान खिड़की पर लटक गई। जिसके बाद अन्य किसान भी खिड़की पर आ गए। किसानों के बीच मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
एटा: खाद न मिलने पर किसान महिला खिड़की पर लटकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डीएपी खाद के लिए मारामारी हो रही है। सरकारी गोदाम पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। सुबह से शाम तक किसान लाइन में लगकर डीएपी ले रहा है। सोमवार को डीएपी के लिए किसानों में मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर मारपीट हो गई। बाद में अन्य लोगों ने बचाव किया। वहीं महिला किसान डीएपी के लिए काउंटर की खिड़की पर लटक गईं।

विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर डीएपी के लिए मारामारी रही। शाम तक किसानों की लंबी लाइन लगी रही। किसान बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए, तो महिला किसान काउंटर की खिड़की पर ही चढ़ गईं। साथ ही किसान भी खिड़की पर चढ़कर डीएपी के लिए फीस जमा करने में लगे रहे। वहीं दूसरी ओर किसानों में ही आपस में मारपीट होने लगी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। किसानों का कहना है कि दोपहर तीन बजे के बाद डीएपी मिलना बंद हो गई। जिसकी वजह से किसानों को घर खाली हाथ लौटना पड़ा।

सदर विधायक ने प्रशासन से की डीएपी की मांग
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किसानों के हित में शासन में बैठे जिम्मेदारों से लखनऊ बात की और जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी भिजवाने की मांग की। गौरतलब है कि जिले के कई किसान डीएपी न मिलने की शिकायत लेकर सदर विधायक के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


चार दिनों में उपलब्ध होगी डीएपी
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को आगरा से इफ्को की 500 मीट्रिक टन, बुलंदशहर से 800 मीट्रिक टन, फर्रुखाबाद से एक हजार मीट्रिक टन डीएपी जिले में पहुंच जाएगी। वहीं अगले चार दिनों में इफ्को की 2600 मीट्रिक टन डीएपी भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि जोत के अनुसार ही डीएपी खरीदें, स्टॉक करने की जरूरत नहीं हैं। जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएपी के लिए सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, दोपहर में जाकर नंबर आया है। डीएपी के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। - सुबोध कुमार, तुर्कीपुरा

डीएपी के लिए चार घंटे से लाइन में लगे हैं, अभी तक नंबर नहीं आया है। कुछ लोग बता रहे हैं कि डीएपी खत्म हो चुकी है। - ऋषिराज, तुर्कीपुरा

मथुरा: त्योहार पर कान्हा की नगरी आ रहे हैं तो पढ़िए ये खबर, यातायात पुलिस ने व्यवस्था में किया बदलाव

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें