फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने जांच की तो मामले में आया नया मोड़

Sun, 22 May 2022 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टूंडला में महिला ने रेलकर्मी पति और जेठ पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। वह पहले पति को बिना तलाक दिए रेलकर्मी के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में रेलकर्मी पर उसकी पत्नी ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच की तो पत्नी पहले से ही शादीशुदा निकली।  वह पहले पति को तलाक दिए बिना रेलकर्मी के साथ रहना चाहती है, जबकि रेलकर्मी बिना तलाक दिए उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। रेलकर्मी का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन


हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि टूंडला क्षेत्र के रेलकर्मी से उसका विवाह विगत 17 फरवरी 2018 को हुआ था। शादी के बाद वह टूंडला रेलवे कालोनी स्थित सरकारी आवास में पति के साथ रह रही थी। इस बीच रेलकर्मी से उसे एक पुत्री भी हुई। महिला का आरोप है कि करीब आठ पूर्व पति ने उसे छोड़ दिया और उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। 

पति और जेठ पर लगाया गंभीर आरोप 

महिला ने आरोप लगाया कि 16 मई 2022 की रात पति ने अपने बड़े भाई (जेठ) के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने अपने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर शनिवार को पुलिस में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जांच से पता चला है कि रेलकर्मी और महिला दोनों पूर्व में ही शादीशुदा हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

रेलकर्मी की पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि महिला ने पूर्व पति को बिना तलाक दिए ही रेलकर्मी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला रेलकर्मी के सर्विस रिकार्ड में अपना नाम चाहती है, जबकि उसने पहले पति को अभी तक तलाक नहीं दिया है। इतना ही नहीं वह पूर्व पति के संपर्क में है। रेलकर्मी चाहता है कि वह पूर्व पति को तलाक दे दे तो वह उसे न सिर्फ उसे पत्नी के रूप में रखेगा बल्कि सर्विस रिकार्ड आदि सभी जगह पत्नी का दर्जा देगा। पूरी जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें