एसओ ने बताया कि मामला अधिकारियों को बता दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं सचिव का कहना है कि रास्ते में ट्रक से खाद के कुछ कट्टे गिर गए थे। उन्हें ही उठाकर लोड करा रहे थे, तभी गांववाले खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उनसे भिड़ गए।
पुलिस नहीं आती तो लुट जाती खाद
खाद की कालाबाजारी की सूचना पर आसपास के तमाम गांववाले जुट गए थे। कुछ किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली तक लेकर आ गए थे। लोगों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस नहीं आती तो ट्रक की खाद भी लुट सकती थी। पुलिस ने लोगों को वहां से हटवाया। इसके बाद खाद से भरा ट्रक लेकर थाने गई।
मलपुरा सहकारी समिति पर हुआ हंगामा
मलपुरा सहकारी समिति केंद्र पर रविवार को खाद के लिए मारामारी हुई। घंटों लाइन में लगने पर भी खाद नहीं मिली। धक्कामुक्की से किसान बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई, जैसे-तैसे किसानों को समझाकर शांत कराया गया।