फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में ग्रामीण को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य के नगला नरपत में जमीन के विवाद में एक ग्रामीण को गोली मार दी। चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रायफल बरामद कर ली है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नगला नरपत निवासी सुखवीर और राकेश के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। विवाद के चलते राकेश अपने भाई करू, धमेंद्र एवं आलोक, शिवम, क्षत्रपाल के साथ सुखवीर के घर पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

राकेेश के हाथ में लाइसेंसी रायफल एवं क्षत्रपाल के हाथ में लाइसेंसी दोनाली बंदूक थी। आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सुखवीर के भाई धर्मवीर के ऊपर भी फायर कर दिया। उनके सीने में गोली लगी। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस राकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रायफल बरामद कर ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को रेफर कर दिया। इस मामले में छह आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लाइसेंसी रायफल एवं बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें