आलीपुर खेड़ा। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव आलीपुर खेड़ा में एकता महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रक्षाबंधन को लेकर राखियां तैयार कर रही हैं।
भाइयों की कलाई पर प्रेरणा राखी सजेगी। इस राखी की खास बात ये है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसे तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा में एकता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राखी बनाकर बाजार में बेचेंगी। समूह सखी हेमलता पाल ने बताया कि मेरे समूह में 12 महिलाएं हैं। जो प्रति माह रुपया इकठ्ठा करतीं हैं। सरकार द्वारा भी स्वरोजगार के लिए अनुदान मिलता है। इसी अनुदान की मदद से महिलाएं राखी तैयार कर रही हैं। इसमें शशि राजपूत, प्रभा शाक्य, सत्यवती शाक्य, संगीता, गुड्डी देवी, सूरजमुखी, ऊषा, शांति, रोहिणी, मधु शाक्य, नन्हीं देवी, सरोजनी, देवकी, प्रिया राजपूत, राजवती, अंशुमन, अथर्व, प्रतीक आदि का योगदान मिल रहा है।