पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया था, परंतु मुकेश बेटी को आए दिन दहेज के लिए परेशान करता था। इसमें कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन पंचायत में वह हर बार परेशान न करने की बात कहता। मेरी बेटी को लगातार परेशान करता गया। इसके चलते दो दिन पहले मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
कहा कि मेरी बेटी की सहेली ने मुझे एक वीडियो भी दिया है। इसमें मेरी बेटी ने बताया है कि मुकेश और उसका पूरा परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करता है। इसके चलते वह है। अपनी दो साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर रही है। इसके लिए मुकेश और उसका पूरा परिवार जिम्मेदार है। उन्होंने पुलिस से भी काफी गुहार लगाई है, परंतु अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।