फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, ड्यूटी पर फिरोजाबाद जा रहे थे, एक्टिवा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 24 Nov 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सिपाही हाथरस जनपद का निवासी था और परिवार के साथ आगरा में रह रहा था। परिवार में पत्नी और छह साल की बेटी है।
विज्ञापन
मृत सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से मंगलवार की रात करीब आठ बजे फिरोजाबाद ड्यूटी के लिए एक्टिवा से जा रहे सिपाही विवेक कुमार चौधरी (34) की हाईवे स्थित बुढ़िया के ताल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए जा रहे थे फिरोजाबाद
हाथरस जनपद में सादाबाद गांव के बिसावर गांव निवासी विवेक कुमार (34) फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वो आगरा में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। मंगलवार शाम विवेक एक्टिवा से फिरोजाबाद ड्यूटी के लिए जा रहे थे। एत्मादपुर में किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एत्मादपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के घरवाले भी आ गए।
परिवार के साथ आगरा में थे
थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया विवेक कुमार चौधरी निवासी गांव विसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल निवासी आगरा था। वह मंगलवार को आगरा से फिरोजाबाद, रामगढ़ थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह 2011 बैच का सिपाही था। यहां आगरा में विवेक  पत्नी और छह वर्षीय बेटी के साथ रहता था। अभी एक माह पहले ही उसका आगरा से फिरोजाबाद स्थानांतरण हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें