फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा पर बबीता फोगाट का वार: कहा- दीदी को 50 की उम्र में पता चला कि वह लड़की हैं-लड़ सकती हैं...

Wed, 24 Nov 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मंगलवार को आगरा में युवोत्थान कार्यक्रम में शिरकत करने आईं पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस और सपा पर करारे प्रहार किए।
विज्ञापन
युवोत्थान कार्यक्रम में बबीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और दंगल फिल्म से घर घर में चर्चित बबीता फोगाट ने मंगलवार को ताजनगरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 साल की उम्र में आकर उन्हें पता चला कि वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। यह बात सुनकर हंसी आती है। फोगाट ने कहा कि भाजपा राज में रामराज है। सपा की सरकार में गुंडों का राज था। उन्होंने युवोत्थान पर कहा कि युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। युवा देश का भविष्य हैं। डा. आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी आए।

विज्ञापन


सुधांशु ने किया परिवारवाद पर हमला

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में चार साल में नया स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान शुरू हुआ है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें विकास की राजनीति कर रही हैं। देश का युवा राजनीति के पुराने घिसे हुए फार्मूले जिसमें जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद था, उसे पीछे छोड़कर राष्ट्रवाद और विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। कृषि कानूनों का रद्द करने के बाद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए समिति गठित की है। समिति फसलों के विविधीकरण, जैविक खेती पर चिंतन करेगी।

ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजयुमो ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, मंत्री गौरव राजावत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत, अक्षित जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें