फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः पुनर्परीक्षा दीक्षांत समारोह के बाद संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की पुनर्परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। परीक्षा के लिए इनको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। अभी की स्थितियों में 19 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के बाद ही पुनर्परीक्षा संभव है।
विज्ञापन

पुनर्परीक्षा के लिए 15 नवंबर तक फॉर्म भरवाए गए। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को दो प्रश्नपत्र/दो विषय और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को एक विषय/एक प्रश्नपत्र में परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया। गत वर्ष पुर्नपरीक्षा में अपेक्षाकृत परीक्षार्थी कम थे। परीक्षा 15 दिन चली थी जबकि तीन पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया था।
अभी तक पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अभी परीक्षा केंद्रों की सूची भी तय नहीं की गई है। दिसंबर के पहले हफ्ते से दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो जाएंगी। स्टाफ की व्यस्तता उसमें बढ़ जाएगी, ऐसे में दीक्षांत समारोह से पहले पुनर्परीक्षा कराने की स्थिति बनती नहीं दिख रही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि पुनर्परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। परीक्षा की तैयारियां कराई जा रही हैं। परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
पुनर्परीक्षा की वजह से विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की विशेष परीक्षा भी लटक गई है। सितंबर माह में ही परीक्षा के लिए फॉर्म भरवा लिए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनर्परीक्षा के साथ ही विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। 6000 से अधिक छात्रों ने विशेष परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें