फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई विवाहिता से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो दिन पूर्व शौच करने गई विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता के बयान कराए गए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता मंगलवार शाम छह बजे खेत पर शौच करने गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आरोप है कि पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल करा पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किए गए मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पहले छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पीड़िता के बयानों के बाद छेड़छाड़ की घटना को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभिषेक श्रीवास्तव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें