फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और हार्ट अटैक से पीड़ित दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को 17 मरीज भर्ती कराए गए। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक को डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था जबकि दूसरे की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ओपीडी का रविवार को अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही । अस्पताल में 17 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। वहीं दो मरीजों को गंभीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर निवासी महीपाल सिंह की पत्नी पूनम (30) को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई निवासी 50 वर्षीय भूमिराज सिंह को हार्ट अटैक होने पर शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----
वर्जन
अस्पताल लाए गए दो मरीजों की मौत हुई है। एक की मौत उपचार के बाद हुई है जबकि दूसरे को मृत अवस्था में लाया गया था। -डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें