फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत, गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आए थे दोनों

Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन के राधारानी कुंड में डूबकर दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों गोवर्धन की परिक्रमा करने आए थे। रविवार को नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हाथरस के नगला चैबा, वाटर वर्क्स किला निवासी कृष्णा गोस्वामी (17) पुत्र दिनेश चंद गोस्वामी, नगला बेरिया निवासी लखन सिंह (18) पुत्र गंगा प्रसाद, हाथरस के आकाश और हर्ष चारों दोस्त थे। मन्नत पूरी होने पर चारों दोस्त गोवर्धन की परिक्रमा देने आए थे।

चारों दोस्त शनिवार की रात 10 बजे हाथरस से चलकर गोवर्धन पहुंचे। चारों दोस्तों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। सुबह राधाकुंड के राधारानी कुंड में स्नान के लिए कृष्णा और लखन चले गए, जबकि हर्ष और आकाश सीढ़ियों पर बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों को बचाने के लिए कूदा आकाश

गहरे पानी में डूबने पर दोनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। डूबते दोस्तों को बचाने के लिए आकाश ने कुंड में छलांग लगा दी, जबकि आकाश खुद तैरना नहीं जानता था। आकाश भी अपने दोनों दोस्तों के संग डूबने लगा। 

हर्ष ने बचाने की गुहार लगाई तो गोताखोर कुंड में कूद गया। आकाश को सकुशल बचा लिया, पर कृष्णा और लखन डूब चुके थे। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों के शव बाहर निकाले। 

मृतक कृष्णा के भाई नीरज और मामा चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार की रात्रि 10 बजे हाथरस से ट्रेन से गोवर्धन गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने आए थे। स्नान के दौरान राधारानी कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत हुई।

राधारानी कुंड में कोई भी बैरिकेडिंग नहीं है। न तो रस्सी है और न ही जंजीर है। नहाने को आने वाले अधिकतर पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाते हैं। लगातार डूबने से हो रही मौत के बाद भी नगर पंचायत और जिला प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें