अज्जू राजौरा नाम के इस युवक ने जय सिंहपुरा के टेंपो चालक मुन्ना का मोबाइल चुराया था। इस मोबाइल में मुन्ना के ससुर इशहाक के नाम का सिम कार्ड था। वो राधेश्याम कालोनी में रहते हैं। यह तथ्य फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में सामने आए हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस टीम को इंदौर भेजा गया है। जल्द ही धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं बकरीद और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिलेभर में अलर्ट है।
सोमवार और बकरीद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का प्लान तैयार किया। एक जोन और छह सेक्टर में शहर को बांटा गया है। नमाज और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस और पीएसी को मुस्तैद किया गया है।