ब्रज क्षेत्र के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को डबल डेकर बस और कंटेनर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला की माैत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मैनपुरी में एक पिता ने अपनी बेटी को गोली मार दी। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मथुरा के बल्देव में बाइक सवार दो युवकों की पेड़ से टकराकर माैत हो गई।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बल्देव क्षेत्र में भी रफ्तार का कहर सामने आया। बाइक सवार दो युवक पेड़ से जा टकराए। हादसे में दोनों की माैत हो गई। घटना से परिेवारों में कोहराम मच गया। मैनपुरी में पिता की मर्जी से शादी करने से इंकार करना एक युवती के लिए खतरनाक साबित हुआ। पिता ने बेटी को गोली मार दी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में तीमारदारों से मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि लैब स्टाफ ने तीमारदारों के मोबाइल भी तोड़ दिए। मामले में जांच शुरू हो गई है। मसूरी के लिए निकले थार सवार तीन दोस्तों की माैत के बाद परिवारों में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बस, एक महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी किरण कुमारी की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हुए...पढ़ें पूरी खबर
रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई रॉयल एनफील्ड हंटर, दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में खडैरा मोड़ के पास अनियंत्रित रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बेटी के सिर में मारी गोली: बेबस मां चिल्लाती रही, पिता को नहीं आया रहम; मैनपुरी में दिल दहलाने वाली वारदात
मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपनी मर्जी से शादी करने से इनकार करने पर एक पिता ने बेटी को गोली मार दी। गोली बेटी के सिर में फंस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई...पढ़ें पूरी खबर
एसएन में तीमारदारों की पिटाई: लैब स्टाफ ने मोबाइल भी तोड़े, जांच के लिए रुपये मांगने का आरोप; पुलिस पहुंची
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार रात सर्जरी विभाग में लैब स्टाफ ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। आरोप है कि उनके दो मोबाइल भी तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उनके सामने भी अभद्रता की गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया...पढ़ें पूरी खबर
यूपी: थार के बोनट पर आखिरी तस्वीर, फिर हुआ भयानक हादसा; 38 मिनट बाद तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
आगरा से मसूरी जा रहे पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर