पाक वार्डर पर बाह के कर्नल को मोदी ने खिलाई मिठाई, गौरवांवित हुई वीर भूमि रुदमुली
- फोटो : Agra Dehat
बाह। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर रुदमुली गांव के कर्नल राघवेंद्र सिंह चौहान यूनिट के साथ तैनात हैं। दिवाली पर वहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राघवेंद्र सिंह को मिठाई खिलाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के साथ ही रुदमुली गांव के लोग गदगद हो उठे।
राघवेंद्र के पिता अरुण सिंह चौहान, मां शिव दुलारी ने बताया कि दिवाली पर उनके परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी यह तस्वीर बनी। बताया कि पहले विश्व युद्ध से लेकर पाक चीन के खिलाफ हर जंग में रुदमुली ने अपनी वीरगाथा की छाप छोड़ी है। गांव के हर परिवार ने देश को सैनिक दिया है।