फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे अस्थमा के मरीज, जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अस्थमा से पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए। सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य को हालत बिगडृने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ ही अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित होने पर भर्ती कराए जा रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। अस्थमा के 11 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। तीन मरीजों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड निवासी 82 वर्षीय रामसरन गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
-----
निमोनिया से पीड़ित आठ बच्चे कराए गए भर्ती
जिले में बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कराया गया है। वहीं इमरजेंसी में 11 अन्य बच्चों को निमोनिया का उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें