घिरोर में रैन बसेरा का शुभारंभ एसडीएम मान सिंह पुंडीर
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। घिरोर और बेवर में सर्दी शुरू होने के साथ ही बेघर लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। रात में ऐसे लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिए नगर पंचायतें सक्रिय हो गईं हैं। रविवार को घिरोर और बेवर में अस्थाई रैन बसेरों की शुरुआत की गई।
नगर पचंायत घिरोर कार्यालय परिसर में ही रविवार को रैन बसेरे की शुरुआत की है। एसडीएम घिरोर मान सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश जाटव के साथ रैन बसेरे का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या, लिपिक अतीक अहमद, सुरेंद्र यादव, रामऔतार, रौनक गांधी, कायम सिंह, हलीम, विकास आदि मौजूद रहे।
वहीं बेवर स्थित बस स्टैंड पर भी रविवार को अस्थाई रैन बसेरे की शुरुआत की गई। उप जिलाधिकारी भोगांव राजनारायण त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीति भाटिया ने रैन बसेरे का फीटा काटकर शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि बस स्टैंड पर रैन बसेरा बनने से रात के समय बसों का इंतजार करने वाले लोग और बेघर लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान सरितकांत भाटिया, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार, पूर्व सभासद लला दुबे, नगर पंचायत कर्मचारी विनोद कुमार, ऋषि कुमार आर्य, सुरजीत सिंह, विमलेश तिवारी मौजूद रहे।