नौरमई। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शासन से नामित टीम शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम में शामिल आगरा और मथुरा के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल पहुंच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमएस सहित सभी स्टाफ भ्रमण के दौरान मौजूद रहा।
ऑपरेशन कार्याकल्प के तहत जिला अस्पताल में विशेष योगदान दिया जा रहा है। शनिवार को शासन से नामित टीम के सदस्य आगरा से डॉ. रामविपुल और मथुरा के पवन पमार जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर ऑपरेशन कायाकल्प के निरीक्षण के दौरान नर्सेज स्टाफ द्वारा विशेष रंगोली सजाई गई थी। आगरा और मथुरा से आए डॉक्टरों ने सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल की ओपीडी, दवा काउंटर, इंडोर वार्ड आदि का भ्रमण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। वार्ड में मरीजों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद पोस्ट कोविड वार्ड में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषिप्रकाश, मैनेजर वरुणा पूमन, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
----
अस्पताल में कई जगह लगाए गए गुब्बारे
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं दिखाई दीं। सभी प्रमुख वार्डों के स्पेशल कक्षों में गुब्बारे आदि लगाए गए थे। बेड पर साफ चादरों के साथ ही फाइल और रजिस्टर भी बेहतर ढंग से सजाए गए थे।