फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले में बेवर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। प्रधान पुत्र को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गग्ग्रपुर निवासी सुनील पाल की मां कृष्णा देवी इस बार ग्राम पंचायत मल्लामई की प्रधान चुनी गईं हैें। गांव निवासी अमित यादव को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानता है। सुनील ने आरोप लगाया था कि आए दिन अमित उसे धमकाता था, रंगदारी के तौर पर उस से एक लाख रुपये भी ले चुका था। वह अब और रुपये की मांग कर रहा था। 25 अगस्त को आरोपी द्वारा सुनील को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें