कासगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 154 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुनील आर्या को जिलाधिकारी ने मुख्यालय से प्राप्त पगड़ी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जनपद स्तरीय आयोजन में राज्यस्तर के लिए चयनित शिक्षक को भी पुरस्कृत किया गया। डीएम ने कहा कि जनपद में शिक्षकों ने मिशन प्रेरणा, आपरेशन कायाकल्प, शिक्षण कार्य, कोविड, निर्वाचन कार्य सहित सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने भी शिक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी अच्छा कार्य करने के लिये प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड से बेसिक शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों तथा कस्तूरबा गांधी एवं नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 78 तथा एक राज्य स्तरीय सहित कुल 79 शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।
इस अवसर पर पूनम भारद्वाज, स्मिता माहेश्वरी, अब्दुल समी, राकेश शर्मा, रेनू, मजाहिर अली, श्वेता मिश्रा, नीतू यादव, महेश शर्मा, नीरज चेतन, हाशिम बेग, गुंजन शर्मा, सीमा गुप्ता, कल्पना यादव, चंद्रपाल, अंजू चतुर्वेदी, अमित दीक्षित, सचिन सक्सेना, जावेद अहमद, वीरपाल, गौरव शर्मा, रविकांत सहित 79 शिक्षक शिक्षिकाएं किए गए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा, सुनील यादव, गौरव सक्सेना, राजेंद्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी सुरेश यादव, डीसी भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीएवी इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में माध्यमिक विद्यालयों के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे, राजेश यादव, ज्योत्सना सोलंकी, रजनी कांत निर्मल, अर्चना सक्सेना, समीक्षा सिंह, प्रीती माहेश्वरी, रवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह यादव, सत्यनरायण सक्सेना, जयंत गुप्ता, देवेंद्र सिंह, गोपाल राघव आशीष वर्मा, प्रवीना यादव, फरहत अली, वीरेंद्र पाल द्विवेदी, मीनाक्षी सक्सेना, कृष्णेंद्र कुमार, शरद सोमानी 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय आयोजन के अलावा ब्लॉक स्तरों पर भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कासगंज में खंड शिक्षाधिकारी सचिन यादव, गोरहा में खंड शिक्षाधिकारी अशोक यादव, अमांपुर में खंड शिक्षाधिकारी गिर्राज सिंह, पटियाली में खंड शिक्षाधिकारी अंकित मिश्रा, गंजडुंडवारा में खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल ने शिक्षकों को सम्मानित किया।