फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में वर्दी वालों पर लगा दाग: एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा और दो सिपाही ने चांदी कारीगर से वसूले 74 हजार, एसएसपी ने सभी किए निलंबित 

Sat, 11 Jun 2022 09:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में फाउंड्री नगर चौकी के प्रभारी व दो सिपाहियों पर चांदी कारीगर ने एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली का आरोप लगाया। थाना समाधान दिवस में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद एसएसपी ने तीनों को निलंबित करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित चांदी कारीगर और आगरा एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाथरस के चांदी कारीगर विपिन कुमार ने फाउंड्री नगर चौकी के प्रभारी व दो सिपाहियों पर 13 घंटे अवैध तरीके से हिरासत में रखने और एनकाउंटर की धमकी देकर 74 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया। लूट की चांदी बताकर हाथरस रोड से भाई के साथ उसे पकड़ा गया था। चार दिन बाद शनिवार को पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला के थाना समाधान दिवस में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और जिलाधिकारी पीएन सिंह से शिकायत की। एसएसपी ने चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

घुंघरू बनाने का करता है काम

विपिन कुमार हाथरस के सादाबाद स्थित बिसावर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी पर चांदी के घुंघरू बनाने का काम करते हैं। सात जून को वो अपने भाई धर्मेंद्र के साथ सराफा बाजार आ रहे थे। उनके पास बाइक पर 25 किलोग्राम चांदी के घुंघरू थे। दोपहर 1.15 बजे वो टेढ़ी बगिया पहुंचे, तभी एलजी शोरूम के सामने बाइक पर सवार एक सिपाही ने रोक लिया। सिपाही ने दोनों से पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। उन्होंने विरोध किया, कारण भी पूछा। मगर, सिपाही ने कोई जवाब नहीं दिया। धमकाना शुरू कर दिया। बाद में एक दरोगा, सिपाही और दो अन्य लोग आ गए। आरोप है कि पांचों ने मारपीट की। जबरन लाल रंग की अल्टो कार में बैठा लिया।

चौकी में ले जाकर की पिटाई 

विपिन के मुताबिक, दोनों भाइयों को फाउंड्री नगर पुलिस चौकी ले आए। यहां पिटाई लगाई। लूट की चांदी ले जाने के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। मुठभेड़ में पैर में गोली मारने की कहने लगे। इससे वो डर गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर से पांच लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाया। बार-बार एनकाउंटर और जेल भेजने की धमकी देते रहे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी व्हाट्सएप कॉल पर परिजनों से बात कराई। विपिन ने पिता को रुपये लेकर बुलाया। वह 74 हजार रुपये लेकर फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाथ जोड़े। इसके बाद रुपये दे दिए। तब रात करीब दो बजे छोड़ा। 

एसपी पश्चिम को जांच, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चांदी कारीगरों ने फाउंड्री नगर चौकी के प्रभारी नीलकमल, सिपाही कपिल और आशीष नेहरा सहित दो अज्ञात पर अवैध तरीके से हिरासत में रखने, मारपीट, धमकी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्राथमिक शिकायत पर चौकी प्रभारी और सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दो अज्ञात लोग कौन थे? उनकी पहचान कराई जा रही है। मामले की जांच एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता को सौंपी है। दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें