फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल, आम लोग भी लगवा सकते हैं टीका, ये है प्रक्रिया

Wed, 20 Jan 2021 01:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ रूस की वैक्सीन का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक का ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें आम लोग भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके ब्लड बैंक में आधार संख्या के साथ पंजीकरण कराना होगा। ट्रायल में 18 से 60 साल की उम्र के स्वस्थ लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए 500 लोगों की स्क्रीनिंग कर 100 लोग चुने जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें बीमारियों की जांच के अलावा एंटीबॉडीज की भी जांच होगी। जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस नहीं हुआ और अन्य कोई गंभीर बीमारी नहीं है, उनमें से 100 लोग चयनित किए जाएंगे। अभी तक 46 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इच्छुक लोग एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान से संपर्क कर सकते हैं। ट्रायल के लिए लोगों को सहमति पत्र भी देना होगा।

प्राचार्य ने टीका लगाकर किया ट्रायल का शुभारंभ 
एसएन में स्पुतनिक का ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन आठ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। एक व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ पाए। 
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने रूसी वैक्सीन लगाकर ट्रायल का शुभारंभ किया। आधा घंटे तक इनको मॉनीटरिंग कक्ष में रखा गया। इनको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं मिलने पर घर जाने दिया। 21वें दिन इनको दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनको प्रभारी का नंबर भी दिया गया है, किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल जानकारी देने को भी कहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन में देश में 11 मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ट्रायल
- एसएन कॉलेज समेत रूस की वैक्सीन का देश भर के 11 मेडिकल कॉलेजों में ट्रायल चल रहा है। इसमें हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब और कंपनी के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसएन को वैक्सीन की 100 वाइल मिली हैं। एक वाइल में आधा एमएल वैक्सीन है, जो पूरी लगाई जाएगी।

- अमेरिका और रूस में एक करोड़ लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है, इसके साइड इफेक्ट नहीं मिले हैं। एसएन में भी आठ लोगों को टीका लगाया गया है, इन्होंने भी किसी तरह की परेशानी नहीं बताई है। - डॉ. प्रभात अग्रवाल, ट्रायल नोडल प्रभारी 


22 जनवरी को लगेगी टीके की दूसरी डोज
आगरा जिले में 22 जनवरी को टीकाकरण के लिए 25 बूथ तय कर दिए हैं। इनमें 37 सत्र होंगे, जिसमें 3700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। शहर में दस बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 15 सत्र होंगे। देहात में 15 बूथों पर 22 सत्र लगेंगे। हर सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 

भरोसे का टीका: कोरोना को मात देने वाले भी बोले, हम भी लगवाएंगे वैक्सीन

इस सूची में पहले दिन के टीकाकरण से छूटे कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इनको मिलाकर ही 100-100 कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी। एक दिन पहले बूथों पर वैक्सीन की 11-11 वाइल पहुंचा दी जाएंगी। चयनित कर्मचारियों को भी एक दिन पहले मैसेज भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें