एत्माद्दौला स्थित गायत्रीपुरम में बाइक सवार बदमाश ने घर के गेट पर महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गायत्रीपुरम, जगजीवन नगर निवासी रंजीता पत्नी रोबिन गोयल सोमवार सुबह 11:25 बजे गेट पर झाड़ू लगा रही थीं। बाइक पर एक युवक आया। पास में बाइक खड़ी कर रंजीता के पास पहुंचा। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
रंजीता ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकला। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे उसे पकड़ा नहीं जा सका। सूचना पर पति रोबिन फैक्टरी से आ गए। उन्होंने बताया कि बदमाश की बाइक पर नंबर नहीं था। वह नीले रंग की जींस और सफेद कमीज पहने हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।