फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंडलायुक्त कार्यालय में सपेरों ने बजाई बीन, बोले- साहब हम सांप पकड़ते हैं....; वजह जानकर अधिकारी हैरान

Tue, 12 Sep 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा मंडलायुक्त कार्यालय में अचानक एक साथ कई बीन बजने की आवाज सुनाई दीं तो कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए। उस समय मंडलायुक्त कार्यालय में नहीं थीं। जब वे लोग बाहर आए तो देखा कि सेपेरे बीन बजा रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि यहां बीन क्यों बजा रहे हो तो वे बोले- साहब हम सांप पकड़ते हैं, पर हमें ये नहीं मालूम कि हमारी जाति क्या है।  
 
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में सपेरों ने बजाई बीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सपेरों ने मंडलायुक्त कार्यालय में बीन बजाकर अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद की। कहा साहब, हम सपेरे हैं। हमें हमारी जाति बता दो। आज तक जाति प्रमाणपत्र नहीं बने। हम पिछड़े हैं या अनुसूचित हमें ये तक नहीं पता। हमारे बच्चों को शिक्षा को नहीं मिल पा रही। क्या जाति लिखें, हमें खुद नहीं पता। ये गुहार सोमवार को सपेरों ने अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार से लगाई। मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे सपेरों की मांगों पर अपर आयुक्त ने समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नहीं थीं उपस्थित
मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार दोपहर एक बजे सैकड़ों सपेरे धरना-प्रदर्शन के लिए पहुंचे। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी उपस्थित नहीं थीं। सपेरों ने कार्यालय के बाहर बीन बजाना शुरू किया। जाति बताने और प्रमाणपत्र दिलाने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें -  मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक
विज्ञापन

पुश्तैनी काम है तमाशा दिखाना
बरुअर गांव प्रधान दलेल सिंह सिकरवार ने कहा सांप पकड़ना, खेल तमाशा दिखाना हमारा पुश्तैनी काम है। सांप का खेल दिखाने पर हमें जेल भेजा जा रहा है। जाति प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाता। मनिया के पूर्व प्रधान सिंधी ने कहा वन विभाग सांप छीन रहा है, तो हमें खेती के लिए जमीन दी जाए। रहने को घर मिले।

ये भी पढ़ें -UP: पत्नी को सांप ने काटा तो पति ने किया ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते; फिर वो हुआ नहीं हो रहा परिवार को यकीन

राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने किया। रालोद प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, सत्यपाल सिंह जुरैल, चौ.पुष्पेंद्र सिंह, सुल्तानपुरा के प्रधान राजकुमार, नीतू सपेरा, पप्पू सपेरा आदि सैकड़ों लोगो ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार ने कहा सपेरा समाज की जाति के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जो समस्या तत्काल हल हो सकती हैं उसके लिए समाज व संबंधित विभागों के बीच बैठक कराई जाएगी। सपेरों ने कहा, सांप छिन जाने से उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। सांप छीनने पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें