जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में नवोदय छात्रा की हत्या व दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने 16 संदिग्धों की नई सूची तैयार की है। जल्द ही इन सभी लोगों से पूछताछ के साथ ही डीएनए जांच कराएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोर्ट से अतिरिक्त समय मिल गया है। हालांकि मंगलवार के अवकाश के चलते आदेश बुधवार को प्राप्त हो सकेंगे।
भोगांव के नवोदय की एक छात्रा की हत्या व दुष्कर्म मामले में जांच कर रही एसआईटी करीब 17 लोगों की डीएनए सैंपल करा चुकी है। इनमें से करीब 135 की जांच रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही एसआईटी अब जांच का दायरा बढ़ा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 संदिग्धों की एक नई सूची तैयार की गई है। इसमें विद्यालय से जुड़े कुछ कर्मी, शिक्षक आदि शामिल हैं। इन लोगों से पूछताछ के साथ ही डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए जाएंगे। संदिग्धों की सूची में शामिल इन लोगों के रक्त जांच के नमूने संभवत: मंगलवार और बुधवार को लिए जा सकते हैं।
उधर सोमवार को एसआईटी द्वारा मामले की जांच को लेकर अतिरिक्त समय की मांग कोर्ट में की गई। टीम का पक्ष स्टेंडिंग काउंसिल द्वारा रखा गया। सूत्रों के अनुसार समय तो मिल गया है, लेकिन अभी इसके संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। मंगलवार को अवकाश के चलते बुधवार को ही आदेश मिल सकेंगे।
35 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
एसआईटी द्वारा जांच के दौरान करीब 170 संदिग्धों के डीएनए कराए गए। इसमें से 135 की रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन इसमें कोई नतीजा हाथ नहीं लगा, एसआईटी अब बाकी रह गए 35 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मोबाइल से डिलीट मैसेज रिकवर कर रही टीम
सूत्रों के अनुसार मुल्जिमों की पहचान के साथ ही जहां गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश जारी हैं, वहीं साक्ष्यों को और अधिक मजबूत किए जाने को लेकर भी एसआईटी काम में जुटी हुई है। अब पूछताछ के बाद संदिग्धों के जब्त किए गए मोबाइलों से डिलीट किए गए मैसेज आदि को रिकवर करने का काम शुरू हो चुका है। कई एक्सपर्ट इस काम में लगे हुए हैं।
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!