फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दांव: ब्राह्मणों को लुभाने में जुटे शिवपाल, केंद्रीय कारागार में विधायक विजय मिश्रा और कमलेश पाठक से मुलाकात

Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ब्राह्मणों की बात हर कोई करता है सुधि लेने हम आए
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार पर शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले हर दल ब्राह्मणों को लुभाने में जुटा है। रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्रीय कारगार में निरुद्ध विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मुलाकात के बाद कहा कि ब्राह्मणों की बात हर कोई करता है, लेकिन उनसे मिलने हम आए हैं।

विज्ञापन


प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल और प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने करीब ढेड़ घंटे दोनों विधायकों से जेल में मुलाकात की। बाहर निकलने के बाद शिवपाल ने कहा मैं जातिवाद को नहीं मानता, लेकिन ब्राह्मणों की बात करने वाले दलों में से कोई भी दो साल से ब्राह्मण विधायकों से मिलने तक नहीं आया। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। भदोही से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और औरैया से एमएलसी कमलेश पाठक केंद्रीय कारगार में निरुद्ध हैं। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा, हम तैयार हैं, लेकिन उनकी (अखिलेश) की तरफ से भी तो कोई पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा 75 जिलों में प्रसपा का संगठन तैयार हो चुका है। हमारा रथ तैयार है, अगले 10 से 15 दिनों में पूरे प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रैली शुरू होगी। जिसकी शुरुआत कृष्ण भूमि मथुरा से करेंगे। 

बंदियों को मिल रहा खराब खाना
केंद्रीय कारगार में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं पर शिवपाल ने कहा बंदियों को खराब खाना मिल रहा है। उपचार की उचित व्यवस्थाएं नहीं। इस संबंध में हमने पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। बंदियों के साथ उचित व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन


आगरा आएंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पांच घंटे ताजनगरी में रहेंगे। सुबह 10 बजे सैफई से आगरा आएंगे। 11.30 बजे खंदारी स्थित मन्नू अलग के आवास पर उनकी मां को श्रद्धांजलि देंगे। यहां से पूर्व महानगर अध्यक्ष रहीसुद्दीन के आवास पर जाएंगे। दोपहर एक बजे पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर को श्रद्धांजलि देने उनके विभव नगर आवास जाएंगे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद: अस्पताल में बीमार बच्चों से मिले शिवपाल यादव, कहा- मरीजों को नहीं मिल रहा सही उपचार
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें