फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग: 14 नवंबर से शुरू होंगे विवाह महोत्सव, अच्छे कारोबार की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भगवान विष्णु चार माह देवोत्थान एकादशी पर जागेंगे तो शादी के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। विगत दो वर्ष से कोरोना की मार झेल रहे सहालग से जुड़े गेस्ट हाउस और बैंडबाजे के पेशे से जुड़े लोगों के चेहरे रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

विगत दो वर्ष से कोरोना के कारण सरकार की बंदिशों के कारण सामूहिक रूप से विवाह कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पा रहा था। हालांकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुंद पड़ने के कारण इस बार शादी समारोह भव्यता से होंगे। अब शहर में 14 नवंबर से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को बड़ा सहालग है। ऐसे में सभी गेस्ट हाउस पहले से फुल हैं। बैंडबाजों ने तीन शिफ्टों में बुकिंग ले रखी है। त्योहार गुजरने के बाद सहालग को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं।
- पिछली बार लोगों ने मैरिज होम की बुकिंग की थी लेकिन कोरोना के डर से अंतिम समय पर बुकिंग निरस्त कर दी गई थी। इस बार सहालग अच्छा होने की उम्मीद है। इस बार बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन

कुलदीप यादव, मैरिज होम संचालक
- इस बार शादी समारोह की 10 तिथि हैं। कोविड के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ोसी राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यदि प्रदेश और जिले में केस न बढ़े तो सहालग अच्छा निकलेगा।
अनिल गर्ग, मैरिज होम संचालक
- इस बार सहालग अच्छा है। इस बार कोरोना की रफ्तार कुंद होने के कारण बड़ी संख्या में शादी समारोह होंगे। इस बार करीब 10 से 11 विवाह के शुभ-मुहूर्त हैं।
पंडित अनूप शास्त्री
- पिछले दो साल से सहालग बेकार बीता। रोजी-रोटी का संकट सामने आ गया था लेकिन इस बार अच्छी बुकिंग हैं। कुछ तारीखों पर तो तीन शिफ्टों की बुकिंग की गई है।
विज्ञापन

चमन बाबू, बैंड संचालक
देवोत्थान एकादशी के बाद शुभ मुहूर्त
नवंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख. 15, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख . 1, 2, 11 और 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें