जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर यह तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल सदर बाजार जा सकता है। 9 व 10 फरवरी को अमेरिका, चीन, रूस, जापान सहित 20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आगरा आएगा।
जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए सदर बाजार गेरुआ रंग (टेरा कोटा) से रंगेगा। प्रतिनिधिमंडल चाट गली, चप्पल गली, सौदागार लाइन का भ्रमण कर सकता है। इसके लिए सभी दुकानों को एक रंग में रंगने के साथ ही दुकानदार एक जैसे साइनेज, होर्डिंग व बैनर लगाएंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी व छावनी अधिकारियों की बैठक में हुआ।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह ने छावनी परिषद अधिकारियों के साथ सदर बाजार, सौदागर लाइन का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त पड़े फुटपाथ, सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि सदर बाजार में सभी मार्केट, दुकानें एक रंग में रंगी जाएंगी।
जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर यह तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल सदर बाजार जा सकता है। 9 व 10 फरवरी को अमेरिका, चीन, रूस, जापान सहित 20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आगरा आएगा।