फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: धरना दे रहे ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, सड़क पर उतर किया रास्ता जाम, ये है वजह

Wed, 24 Nov 2021 05:30 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा जगनेर रोड सिरौली धनौली रोड पर ग्रामीण किसान नेता सावित्री चाहर के नेतृत्व में करीब 45 दिनों से धरना दे रहे हैं। 
विज्ञापन
आगरा: प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट गया और सड़क पर आए ग्रामीणों ने आगरा जगनेर मार्ग को करीब दो घंटे के लिए पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के कारण जनता बेचैन और असहाय नजर आने लगी तो प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों के द्वारा जाम किए गए मार्ग पर एसडीएम लक्ष्मी एन सिंह के साथ तहसीलदार रजनीश वाजपेई, सीओ अछनेरा महेश कुमार, थाना मलपुरा प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अमले के अधिकारियों ने किसान नेता सावित्री चाहर के नेतृत्व में मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़ गए। कहना था कि प्रशासन नाला निर्माण कार्य को गति प्रदान क्यों नहीं कर रहा है। क्यों ग्रामीणों को आश्वासन के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। हालांकि सीओ के आश्वासन के बाद दो घंटे बाद रास्ता खुल गया।

तीन दिन का अल्टीमेटम
किसान नेता सावित्री चाहर ने बताया सैकड़ों की संख्या में धनौली वासियों ने नाला निर्माण मांग पूरी न होने पर आगरा जगनेर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एसडीएम सदर लक्ष्मी एन सिंह ने ग्रामीणों को मौखिक आश्वासन दिया है कि दो से तीन दिन में नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा अगर नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो धनौली ग्रामवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद: ईटों से प्रहार कर युवक की नृशंस हत्या, प्लाट में फेंका शव, निर्ममता की गवाही दे रहे शरीर पर चोटों के निशान
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें