फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के यात्रियों को मिली सुविधा: नहीं करना होगा इंतजार, फर्रुखाबाद से कानपुर तक के लिए दो लिंक ट्रेन

Sun, 15 Aug 2021 09:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

रेलवे ने फर्रुखाबाद कानपुर के बीच चलाईं हैं दो विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को अब फर्रुखाबाद से कानपुर तक के लिए दो लिंक ट्रेन मिल गई हैं। अब फर्रुखाबाद स्टेशन तक पहुंचने के बाद कानपुर जाने के लिए यात्रियों को अधिक समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा और फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंचते की कानपुर जाने वाली ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन

रेलवे ने कासगंज से कानपुर के लिए दो जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, लेकिन यह ट्रेनें आरक्षित हैं। फर्रुखाबाद तक के लिए सिर्फ एक अनारक्षित ट्रेने चल रही हैं। इस ट्रेन से यात्री सिर्फ फर्रुखाबाद तक यात्रा कर सकते हैं। जबकि वहां से कानपुर तक के लिए उन्हें यात्रा के लिए विकल्प का सहारा लेना पड़ता था। क्योंकि आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट से यात्रा नहीं हो पाती थी। कासगंज से शाम 4:50 बजे चलने वाली यह अनारक्षित ट्रेन शाम 8:30 बजे तक फर्रुखाबाद पहुंच जाती है। उसके बाद कानपुर की ओर यात्रा के लिए कोई ट्रेन नहीं थी, लेकिन रेलवे ने फर्रुखाबाद कानपुर के बीच आरक्षित ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। वैसे तो दो अनारक्षित ट्रेनें फर्रुखाबाद से कानपुर के लिए चलेंगी, लेकिन रात 8:35 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होने वाली ट्रेन (संख्या 04136) का लिंक कासगंज से पहुंचने वाली अनारक्षित ट्रेन से सीधा जुड़ गया है।

कासगंज से अनारक्षित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को फर्रुखाबाद से कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा। शाम वाली ट्रेन से कानपुर तक लिंक जुड़ जाएगा - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज: पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी, पति ने दिया घटना को अंजाम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें