परिक्रमार्थी श्रद्धालु पेड़ के नीचे से परिक्रमा लगा रहे थे। पेड़ पर अजगर देखकर दंग रह गए। धीरज कौशिक ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में अजगर पेड़ पर लटका था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गिरिराज पर्वत पर जहरीले सांपों का बसेरा है। अब तक पर्वत की कंदराओं में विषैले भुजंगों के वास की चर्चाएं ही सुनी जाती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजगर को तलहटी में पेड़ों पर लटके देखा गया है। शुक्रवार की देर रात एक विशालकाय अजगर जतीपुरा लोहाणा धर्मशाला के समीप कच्चे परिक्रमा मार्ग पर पेड़ पर लटका देखा गया।
विज्ञापन
परिक्रमार्थी श्रद्धालु पेड़ के नीचे से परिक्रमा लगा रहे थे। पेड़ पर अजगर देखकर दंग रह गए। धीरज कौशिक ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में अजगर पेड़ पर लटका था। पहले भी कई बार पेड़ों पर अजगरों को देखा गया है। वन विभाग के अधिकारी ब्रजेश परमार ने बताया कि पेड़ पर अजगर लटका था, जिसे रेस्क्यू कर गिरिराज पर्वत की ओर जंगल में छोड़ दिया है।