फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोधियों पर निशाना, कांग्रेस, सपा और बसपा को बताया ट्रस्ट

Sat, 02 Oct 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ संपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि वह अपनी समस्याएं बूथ अध्यक्ष को बताएं, जो जिलाध्यक्ष के माध्यम से आलाकमान तक पहुंचेंगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लोगों तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी के बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत शुक्रवार को विजय नगर कॉलोनी से की। ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेशाध्यक्ष घर-घर पहुंचे और सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा। कहा कि सभी विपक्षी दल सिर्फ ट्रस्ट हैं, जिन्हें एक परिवार चला रहा है। 

विज्ञापन

स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ संपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि वह अपनी समस्याएं बूथ अध्यक्ष को बताएं, जो जिलाध्यक्ष के माध्यम से आलाकमान तक पहुंचेंगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लोगों तक पहुंचाया। 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा तपस्या और त्याग की पार्टी है, जिसका नेतृत्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी जैसे देश को समर्पित लोगों ने किया और आज नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल सिर्फ ट्रस्ट हैं, जिन्हें एक परिवार चला रहा है। भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। पार्टी की अनवरत बैठकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए बैठकों का सिलसिला चलता रहता है। तभी संगठन व कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। भाजपा वंशवाद या व्यक्तिवाद की पार्टी नहीं है। हम गरीबों के कल्याण व दुनिया में भारत माता के जयकारे के लिए काम करते हैं न कि अपने और अपने वंश के लिए।
विज्ञापन

इससे पहले कॉलोनी में उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजयदत्त पालीवाल, प्रमोद गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, बूथ अध्यक्ष विजय मीना, मनोज राजौरा, अर्चना अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, मनमोहन कुशवाह, राहुल सागर, नवल तिवारी, दुर्गेश पांडे, मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी, नितेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
उड़ान: नवाबों की नगरी से जुड़ी ताजनगरी, पहली उड़ान में 32 यात्री लखनऊ से आए, सप्ताह में छह दिन मिलेगी सेवा
आगरा में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव: गैर भाजपाई सरकारों ने किया वंचित वर्ग के साथ छलावा
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें