फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना बढ़ गया जमीन का विवाद, 'हनुमान जी' को जाना पड़ा थाने, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 08 Oct 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के गांव नगला शादी रोड में रविवार को हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के विरोध करने पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने प्रतिमा को थाने में लाकर रख लिया। प्रतिमा सोमवार को भी थाने में ही रखी रही। 
विज्ञापन

 
थाना जसराना के नगला शादी रोड में जमीन को लेकर जरैला निवासी श्याम बिहारी, अतुर्रा निवासी कैलाश एवं प्रानपुर निवासी महताब सिंह में विवाद है। एडीएम के यहां वाद भी चल रहा है। इस जमीन पर हनुमान जी की प्रतिमा रख देने से रविवार को विवाद हो गया। 

प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और हनुमान जी की मूर्ति को थाने लेकर आई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने पर श्याम बिहारी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म का मामला: अनाथालय को बना दिया था गेस्ट हाउस, सामने आया 'स्याह सच'
विज्ञापन

पुलिस पर पिटाई करने का आरोप

आरोप है कि विरोध करने पर श्याम बिहारी के पुत्र साहब सिंह के साथ अभद्रता करते हुए पुलिस ने पिटाई कर दी। इस दौरान उसका सिर फट गया। घायल साहब सिंह का कहना है कि हनुमानजी की मूर्ति को पुलिस एवं प्रशासन के लोग हटा रहे थे। 

इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान डंडा मारने से उसका सिर फट गया। पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं कराया है। दूसरे पक्ष के प्रानपुर निवासी महताब का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने जमीन ली है। विवाद क्या है, मेरी जानकारी में नहीं है।  

थाना प्रभारी जसराना गिरीश चंद्र ने बताया कि विवादित जमीन पर मूर्ति लगाने एवं हटाने का विरोध करने पर श्याम बिहारी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। जमीन पर विवाद को लेकर धारा 145 में कार्रवाई की जा रही है। 

एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ने कहा कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। विवाद होने पर मूर्ति को हटवाया गया था। आगे कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें