फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर एक मिनट में वारदात को अंजाम देते थे यह बदमाश, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 18 Nov 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में सवारी बनकर लोगों की जेब काटकर रुपये निकालने वाले दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से चोरी किए गए रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा निवासी गोविंद और रकाबगंज, फर्रुखाबाद निवासी धर्मेंद्र हैं। उनके पास से 500 ग्राम स्मैक, दो ब्लेड के टुकड़े और चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑटो और बस में सफर करने वाले लोग उनके निशाने पर रहते हैं। जिन लोगों की पेंट और जींस की जेब में रुपये रखे दिखते हैं। उनके बगल में बैठ जाते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे काटते थे जेब

इसके बाद हाथ में नोट लेकर अंगुलियों में ब्लेड को फंसा लेते हैं। बैग से छिपाने के बाद जेब काट देते हैं। लोगों को लगता है कि वो रुपये लेकर बैठे हैं। एक मिनट में वारदात को अंजाम देते हैं। 

छह महीने पहले सेंट पीटर्स स्कूल के पास एक व्यक्ति की जेब काटी थी। वहीं पिछले सप्ताह दोपहर में संजय प्लेस में यश बैंक के सामने एक व्यक्ति की जेब काटी थे। जेब काटने के बाद यह बदमाश ऑटो से भाग गए थे।

एक शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इन बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई थी। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार रात को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें