फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के युवक को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर सोमवार को एक युवक अचेत मिला। जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फतेहाबाद में भर्ती कराया। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, जो गोरखपुर से घर जा रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने नशे का पदार्थ खिलाकर उसे लूट लिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर एक युवक के अचेत पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने अपना नाम विपिन पुत्र रणवीर निवासी मुजफ्फरनगर बताया। बताया कि वह गोरखपुर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। रास्ते में किसी ने उसे नशे का पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसे कुछ भी होश नहीं है युवक ने जेब में रखा 3500 रुपये भी गायब होना बताया है। एसओ ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। उसके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें