कासगंज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन प्रबंधन पर आयोजित वैज्ञा?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। श्रीमती मीरा देवी इंटर कॉलेज बनूपुरा अमांपुर में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा इस कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल, पोस्टर पेंटिंग, विज्ञान नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। मॉडल प्रदर्शनी में मोहित तो पोस्टर पेंटिंग में सरिता विजेता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में एमडीएम इंटर कॉलेज के मोहित ने प्रथम स्थान, इसी विद्यालय की राधिका ने द्वितीय एवं ठा. वीरेंद्र सिंह सिकरवार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग में एमडीएम इंटर कॉलेज की सरिता प्रथम, रूपवती वर्मा इंटर कॉलेज के विशाल द्वितीय तथा ठा. वीरेंद्र सिंह सिकरवार की नंदनी सोलंकी तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में मक्खनलाल इंटर कॉलेज अमांपुर की टीम प्रथम स्थान पर, एमडीएम इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय एवं गांधी इंटर कॉलेज सहावर की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में अभिषेक पांडेय, डॉ. शीतल बिड़ला, अभिषेक शर्मा, नरोत्तम रावल, मयंक गुप्ता, डॉ. भावना शामिल रहीं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। जिला समन्वयक जयंत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम के बीच में क्विज के प्रश्नों के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान प्रबंधक डॉ. कमल पांडेय, विनय सोलंकी, अभिषेक शर्मा, सुनील सोलंकी, अंकित गुप्ता, अनूप शाक्य, रिंकी सोलंकी, स्नेह जादौन, लव शर्मा, गौरव सिंह मौजूद रहे।