फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एसएन को मिली ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

Fri, 17 Sep 2021 02:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जनपद में ऑक्सीजन की भारी कमी सामने आई थी। संक्रमण कम होने पर ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी की गई। अब दो ऑक्सीजन प्लांट से 1000-1000 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन बनेगी।
विज्ञापन
एसएन में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज में टीबी रोग विभाग और बाल रोग विभाग पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश और विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया। इन दोनों प्लांट से 1000-1000 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन बनेगी। प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया बच्चों के कोविड अस्पताल और नॉन कोविड मरीजों के इलाज के लिए बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन।

विज्ञापन

एक हजार लीटर प्रति मिनट से बनेगी ऑक्सीजन
टीबी विभाग में बना ऑक्सीजन प्लांट में 1000 लीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है। बिजली जाने या फिर अन्य किसी गड़बड़ी पर भी ऑक्सीजन प्लांट बंद नहीं होंगे और हवा से ऑक्सीजन बनाते रहेंगे। इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज दो जनरेटरों की खरीद करेगा। शासन ने 50 लाख रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है। 
बिजली जाने पर नहीं होगा बंद
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहे हैं, सभी की क्षमता एक मिनट में 1000-1000 लीटर ऑक्सीजन बनाने की है। इनको जनरेटर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी स्थिति में बिजली की दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन बनाने का कार्य बंद नहीं होगा। इन जनरेटर से एसएन मेडिकल कॉलेज के चारों ऑक्सीजन प्लांट को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये से दो जनरेटर खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
ब्रज में डेंगू का कहर: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 19 लोगों ने तोड़ा दम, फिरोजाबाद की भयावह स्थिति


आगरा: धीमे-धीमे बढ़ रहा कोरोना, एक नया मरीज मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें