फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले से आक्रोश

विज्ञापन
कासगंज में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता त्रिपुरा में हुये जेहादी हमले के विरोध में पुतला दहन ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। त्रिपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले से आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जेहादी उन्मादियों का पुतला फूंककर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक तेजेंद्र लोधी ने कहा कि त्रिपुरा में जेहादी मानसिकता के लोग हिंदुओं के धार्मिक स्थल को निशाना बना रहे हैं। मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।
कार्यकर्ताओं का चाकू प्रहार से घायल कर दिया गया। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यालय केेशव भवन से नदरई गेट चौराहे तक जुलूस निकाल कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सह संयोजक ऋतिक कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी, राहुल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सौरवपाल, नगरमंत्री अंकित पाठक, नगर सह मंत्री राज माहेश्वरी, यश मिश्रा, अंकित पुंढीर, पारस कुशवाहा, मीत पाल, कृष्णा भारद्वाज, अजय कुशवाहा, विनय कुमार, गोविंद गोयल, हर्षित सोलंकी, अभिषेक दुवे, ज्योतिर्मय शर्मा, हिमांशु लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें