डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्य परिषद के निर्णय के अनुसार स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होनी है। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी नहीं दी है। अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। छात्र-छात्राएं विज्ञापन और वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हैं। संबंधित पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं, पाठ्यक्रम की अवधि, फीस, आवासीय परिसर के किन संस्थानों में कौन-कौन से पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में सभी सेमेस्टर परीक्षा वाले पाठ्यक्रम संचालित हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में मुख्य परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया जाना है कि इनकी परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के अनुरूप सेमेस्टर से कराई जानी है या नहीं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर ने के लिए कॉलेज तो इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि उनमें मुख्य परीक्षा वाले पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
आवासीय संस्थानों में कोई बदलाव नहीं होना है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में समय लग रहा है। पहले 26 जून से ही वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई गई थी, यह अवधि बढ़ाकर एक जुलाई कर दी गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश के संबंध में दी गई जानकारी और दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवेदन करते हैं।