फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने चोर की तलाश में कुसमरा में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। कस्बा निवासी शातिर चोर नोएडा के रहने वाले सराफा व्यापारी के यहां से करीब 60 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लाया। उसकी तलाश में नोएडा के गोल चक्कर चौकी पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। बुधवार को एक सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए भी उठाया।
विज्ञापन

कुसमरा स्थित ननिहाल में रह रहा शिवम वाल्मीकि नोएडा की गोल चक्कर चौकी क्षेत्र के सराफा व्यापारी के यहां नौकरी कर रहा था। व्यापारी दुबई में रह कर व्यवसाय देखते हैं, पत्नी नोएडा में व्यापार की देखरेख कर रहीं हें। कुछ समय पूर्व पत्नी व्यापारी के पास दुबई चली गईं, इसका फायदा उठाकर शिवम करीब 60 लाख रुपये के जेवर आदि सामान चोरी कर वहां से भाग निकला। जानकारी होने के बाद व्यापारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। तभी से पुलिस शिवम की तलाश में जुटी है। बुधवार को गोल चक्कर चौकी इंचार्ज संतोष पोनिया टीम के साथ कुसमरा पहुंचे, आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। टीम ने पूछताछ के लिए एक सराफा व्यापारी को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज संतोष पोनिया ने बताया कि सराफा व्यापारी के यहां हुई चोरी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें