फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा केंद्रीय जेल भेजे गए नौ और कश्मीरी बंदी, विशेष बैरक में रखा गया, सुरक्षा पहरा कड़ा

Mon, 08 Nov 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा केंद्रीय जेल में शनिवार रात को नौ और कश्मीरी बंदी भेजे गए। अब केंद्रीय कारागार में इन बंदियों की संख्या 75 हो गई है। सभी बंदियों को एक ही सर्किल की विशेष बैरक में रखा गया है। जेल के बाहर सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार पर सख्त पहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए बंदियों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इनमें से आगरा की केंद्रीय जेल भी है। 17 अक्तूबर को सबसे पहले 15 बंदी लाए गए थे। इसके बाद 23 अक्तूबर को 38 बंदी और 25 अक्तूबर को 13 बंदी लाए गए। शनिवार रात को नौ और कश्मीरी बंदियों को दाखिल किया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि बंदियों की आरटीपीसीआर जांच हो चुकी है। कश्मीरी बंदी एक ही सर्किल की तीन अलग बैरक में रखे गए हैं। 20 दिन में एक बंदी से ही मुलाकात करने परिजन आए थे। इसके लिए वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन से आदेश लेकर आए थे। उनके दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

जम्मू-कश्मीर:श्रीनगर में पुलिसकर्मी की हत्या, आतंकियों ने मारी गोली, जांच में जुटे सुरक्षाबल
विज्ञापन


सितंबर 2019 में भी भेजे गए थे बंदी
सितंबर 2019 में भी जम्मू कश्मीर से बंदियों को आगरा भेजा गया था। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां सक्रिय अलगाववादी लोगों को तत्कालीन सरकार ने गिरफ्तार किया था। 80 से अधिक बंदियों को भेजा गया था। इन सभी बंदियों को लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। तब भी सुरक्षा कड़ी की गई थी।

विज्ञापन

टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद कार्रवाई
जम्मू कश्मीर की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात पत्थरबाज, ओवर ग्राउंड वर्कर और आतंकियों के मददगारों को अब प्रदेश के बाहर की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे घाटी की शांति में खलल डालने वाले पाकिस्तानी हैंडलरों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। यह कार्रवाई हाल की टारगेट किलिंग की घटनाओं के मद्देनजर की गई हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें