कालाबाजारी करने का लगाया आरोप
किसान नेता ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है। रैक से गोदाम आने से पहले ही खाद 1700 से 1900 रुपये प्रति कट्टा बेचा जा रहा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। विरोध प्रदर्शन में अर्जुन सिंह, महताब सिंह, अवधेश कुमार, पवन सिंह, गोपाल, श्यामवीर सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
जाम लगाने जा रहे किसानों को किया नजरबंद
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी को नगला हवेली स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। खाद न मिलने पर ये लोग भगवान टॉकीज चौराहे पर जाम लगाने जा रहे थे।
किसान नेताओं ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में खाद आ गई है, लेकिन किसानों को नहीं मिल रही है। बिचौलियों के जरिये से कृषि विभाग इनकी कालाबाजारी करा रहे हैं। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।