मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी विकास खंड के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में शिक्षक- शिक्षिकाएं देरी से पहुंचे, इस पर बीएसए ने चेतावनी देते समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीएसए नगला जुला स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पहुंचे। यहां कुछ शिक्षक देरी से उपस्थित हुए बीएसए ने भविष्य में समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिया। बीएसए ने छात्रों का स्तर जाना और शिक्षक- शिक्षिकाओं को उसमें गुणात्मक सुधार लाने को कहा। कहा कि अभिभावकों के खाता नंबर प्राप्त कर उन्हें ड्रेस आदि की धनराशि के लिए पोर्टल पर अपलोड किया जाए।