फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रोककर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बाइक सवार युवक को रोककर दो लोगों ने पीटने के बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों मौके से भाग गए। घायल थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी सचिन कश्यप बृहस्पतिवार की सुबह घर से बाइक में जीटी रोड स्थित पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद वह घर जा रहा था। पेट्रोल पंप से बाहर निकलते ही जीटी रोड पर पहले से मौजूद दो लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक साल पुरानी रंजिश के तहत सचिन को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने सचिन को तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। इस बीच हमलावर वहां से भाग निकले।
मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सचिन के परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन घायल को लेकर थाना बेवर पहुंचे।सचिन ने थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सचिन को उपचार के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें