फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में ही फेल हो गई न्यौली चीनी मिल, करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नए पेराई सत्र संचालन की शुरूआत में ही न्यौली चीनी मिल धोखा दे रही है। ट्रायल में ही चीनी मिल फेल हो गई। मशीनरी के पार्ट लेने के लिए चीनी मिल से एक टीम दिल्ली गई है। अभी तक पार्ट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल के संचालन के लिए 7 नवंबर का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ट्रायल में मशीनरी में खामी पाई गई। इस कारण चीनी मिल का संचालन नहीं हो पा रहा है। पार्ट न मिलने के कारण यह तय नहीं हो पा रहा है कि मिल की खामी कब तक दूर होगी। किसानों का गन्ना पेराई के लिए खेतों में पूरी तरह तैयार है। न्यौली चीनी मिल और गन्ना विभाग संयुक्त रूप से मिल के संचालन की तैयारियां में लगे हुए हैं। वहीं देवोत्थान पर्व पर गन्ना पूजन के साथ ही किसान गन्ना कटाई की शुरूआत करने लगते हैं। किसान देवोत्थान पर्व से गन्ने की कटाई को बेहद शुभ मानते हैं।
आंकड़े की नजर से
- 65 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का इस साल तय किया गया लक्ष्य
- 28 गन्ना खरीद केंद्र न्यौली चीनी मिल को हुए हैं आवंटित
जल्द होगी शुरू
न्यौली चीनी मिल की मशीनरी में खामी दूर करने के लिए जरूरी पार्ट दिल्ली से मंगाए हैं। अभी पार्ट नहीं मिले हैं। पार्ट मिलते ही मशीनरी सही हो जाएगी फिर चीनी मिल का संचालन होने लगेगा। -ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें