फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोथत्थान एकादशी पर शहर में चहुंओर जाम

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! शादी समारोह के दौरान मुख्य मार्गों से निकलती बारात और रोड पर रही जाम जैसी स्थिति - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर सुहागनगरी में शादी समारोह की धूम रही। शहर के सभी मैरिज होम फुल रहे। डेढ़ साल बाद शादी समारोह में बंदिशें हटने से लोगों ने शादी का भरपूर आनंद उठाया। बड़ी संख्या में शादी समारोह होने के कारण वाहनों का दबाव मुख्य मार्गों, सर्विस रोड और हाईवे पर अधिक रहा। इससे दोपहर बाद शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सुहागनगरी में रविवार सुबह से बैंडबाजों की धुन गूंजने लगी। सुबह निकरोसी हुई तो रात में बाराती झूमते नजर आए। शादियों के कारण कोटला चुंगी, सदर बाजार, क्लब चौराहा और अन्य सर्विस रोड पर जाम की स्थिति रही। बाजार में खरीदारी के लिए लोग दौड़ते नजर आए। इस कारण बाजार में भी दुकानों पर भीड़ रही। जिले भर में एक हजार से अधिक शादियां हुई हैं। कई समितियों द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
सामूहिक विवाह में दिया वर-वधू को आशीर्वाद
राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति द्वारा सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शिव दयाल गार्डन दौलतपुर में किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता वीरेश ददुआ ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में 10 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

तुलसी सालिगराम विवाह
सालिग्राम के साथ हुआ तुलसीजी का विवाह
एका। एका में तुलसीजी-सालिग्राम का विवाह धूमधाम के साथ कराया गया। उत्तराखंड निवासी रामानंद पंडा के घर से भगवान सालिग्राम की बारात धूमधाम से बैंडबाजों के साथ शिक्षा देवी के दरवाजे पर पहुंची। यहां मंगल गीत गाकर बारात का स्वागत किया गया। इसके बाद कन्यादान, सप्तपदी की रस्म को अदा कर धूमधाम से तुलसीजी का सालिग्राम के साथ विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें